व्यापार मंडल तल्लीताल के मुख्य चुनाव अधिकारी जगदीश साह ने व्यापारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

नैनीताल । व्यापार मंडल तल्लीताल की चुनाव प्रक्रिया के अंतर्गत चल रहा सदस्यता अभियान आज पूर्ण हो चुका है।
सभी व्यापारी बंधुओं से अपील के बाद लग भग सभी लोगों ने सदस्यता प्राप्त कर ली है ऐसा मानते हुए इस अभियान को यहीं समाप्त करते हुए जगदीश साह और उनकी टीम ने सभी व्यापारी बंधुओं एवं क्षेत्रीय निवासियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए इस सदस्यता अभियान में सहयोग देने एवं सहायता करते के लिए आभार प्रकट किया है।
साह जी ने बताया है के इसके बाद चुनाव समिति सूची तैयार कर चुनाव हेतु अग्रिम व्यवस्थाएं पूर्ण करने हेतु कार्य करेगी जिसके बाद चुनाव की तिथि भी घोषित कर दी जाएगी।











