चीता कांस्टेबल शिवराज सिंह राणा ने लोगों को डीजीपी द्वारा बनाए गए उत्तराखंड ऐप की जानकारी दी

नैनीताल। रविवार को थानाध्यक्ष तल्लीताल रोहिताश सिंह सागर के निर्देशन पर चीता पुलिस के हेड कांस्टेबल शिवराज राणा ने डीजीपी द्वारा बनाए गए उत्तराखंड एप का प्रचार प्रसार शुरू कर दिया है। कॉन्स्टेबल राणा ने रविवार को महिलाओं को जागरूक करते हुए बताया कि डीजीपी अशोक कुमार द्वारा पूर्व में चल रहा है अलग-अलग ऐप को एक प्लेटफार्म में लाकर उत्तराखंड पुलिस एप बनाया है जिसमें सभी प्रकार के क्राइम और परेशानियों को ऐप के माध्यम से पुलिस को जानकारी दी जा सकती है उन्होंने बताया अपने मोबाइल के प्ले स्टोर में जाकर उत्तराखंड पुलिस ऐप को डाउनलोड कर ले वह एक ओटीपी मांगेगा और उसे डालकर ऐप डाउनलोड हो जाएगा और किसी भी प्रकार की कोई समस्या हो या कोई महिला अकेले रास्ते पर जा रही हो और कोई परेशान कर रहा हो तो ऐप के माध्यम से जैसे ही आप क्लिक करेंगे पुलिस को सूचना पहुंच जाएगी और वहां से तत्काल आपको फोन आ जाएगा और आपके परेशानी की जानकारी लेकर तत्काल समाधान किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने तल्लीताल क्षेत्र में अभियान चलाकर महिलाओं को जानकारी देकर ऐप डाउनलोड कराए