चीता कांस्टेबल शिवराज सिंह राणा ने बचाई अधेड़ की जान

नैनीताल l बीती रात्रि नगर के माल रोड के एक नाले में एक अधेड़ व्यक्ति गिर गया जिसे आसपास के राहगीरों व चीता कांस्टेबल ने बड़ी मुश्किल से नाले से बाहर निकाला बाहर निकालते ही अधेड़ व्यक्ति ने जमकर हंगामा काटा जिसके बाद बड़ी मुश्किल से राहगीरों की मदद से 108 के माध्यम से बीडी पांडे अस्पताल भिजवाया जहां उसका उपचार किया गया l जानकारी के मुताबिक बीती रात्रि माल रोड के एक नाले में एक अधेड़ व्यक्ति गिर गया जिसकी सूचना राहगीरों ने तल्लीताल पुलिस को भी जिसके बाद चीता मोबाइल शिवराज सिंह राणा मौके पर पहुंचे उन्होंने लोगों की मदद से नाले में गिरे अधेड़ व्यक्ति को नाले से बाहर निकाला जिसके बाद उसको 108 के माध्यम से बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया चीता मोबाइल शिवराज सिंह राणा ने बताया नाले में गिरा अधेड़ ने काफी अधिक मात्रा में शराब पी रखी थी जिसके चलते उसके सिर में चोट भी लगी थी उन्होंने बताया जिसके बाद उसे बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया गया वहां पर भी अधेड़ युवक ने जमकर हंगामा किया जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार कर अस्पताल से घर भेज दिया गया l