चीता कांस्टेबल ने बचाई दो साल के बच्चे की जान

नैनीताल। दिल्ली से नैनीताल घूमने आए पर्यटक का बच्चा बीमार पड़ गया। जब ट्रेफिक में।पर्यटक बच्चे को अस्पताल नहीं पहुंचा सके तो चीता कांस्टेबल ने बाइक पर बच्चे को अस्पताल पहुँचाया। समय पर इलाज मिलने पर बच्चे की जान बच गई।
जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम को दिल्ली के पर्यटक कनहैय्या लाल रस्तोगी कैंची से घूमकर तल्लीताल होटल में ठहर गए। इस दौरान उनके दो वर्ष के बच्चे की तबियत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया। जब पर्यटक अपने वाहन में बच्चे को अस्पताल ले जाने के लिए निकले तो वह जाम में फंस गए। इस दौरान वहां से गुजर रहे चीता कांस्टेबल अमित गहलोत ने अपनी बाइक पर पर्यटक व बच्चे को ट्रैफिक को हटाते हुए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसको उपचार दिया। मंगलवार को पर्यटक तल्लीताल थाने में पहुंचे और चीता कांस्टेबल का आभार जताया। अस्पताल के पीएमएस डॉ. टीके टम्टा ने बताया कि बच्चे की तबियत ठीक है। उपचार के बाद उसको छुट्टी दे दी है।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad