अराजक तत्वों ने एक बार फिर फड़ कारोबारी के ठेले में लगाई आग

नैनीताल। शहर के मल्लीताल क्षेत्र में नशेड़ी और अराजक तत्वों ने आतंक मचाया हुआ है। मल्लीताल पंत पार्क में खड़े ठेले में आग लगाने के मामला फिर सामने आ गया है।ठेले में रखा हुआ सारा सामान जलकर राख हो गया। ठेले स्वामी ने बताया की जल्द ही मल्लीताल कोतवाली में तहरीर देकर अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेगा।
जानकारी के मुताबिक मल्लीताल निवासी महेंद सिंह फर्त्याल पंत पार्क में ठेला लगाकर अपनी आजीविका चलाते हैं। रविवार की सुबह पंत पार्क से कुछ लोग गुजर रहे थे तो लोगों ने उनको इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि उनके ठेले में किसी अराजक तत्वों ने आग लगा दी साथ ही ठेले में रखा हुआ कई सामान गायब नजर आया। करीब उन्हें 7 हजार का नुकसान हुआ है।











