लिंग आधारित हिंसा के विरुद्ध अभियान 25 नवंबर से

नैनीताल l ब्लॉक सभागार भीमताल में बुधवार को लिंग आधारित हिंसा के विरुद्ध अभियान 25 नवंबर से 23 दिसंबर तक चलने वाले अभियान में डा0 हरीश बिष्ट (ब्लॉक प्रमुख भीमताल ) की अध्यक्षता में आयोजित की गई । जिसमें प्रमु द्वारा कहा गया कि लिंग आधारित हिंसा व्यक्ति के आत्ममूल्य और आत्मसम्मान की भावना को कमजोर करती हैं वही प्रमुख जी द्वारा ब्लॉक सभागार स्वय सहायता समूह की महिलाओं को सम्बोधन में कहा कि महिलाएं अधिक से अधिक आत्मनिर्भर बने व स्वरोजगार से जुड़े , सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ ले । यहां पर प्रधान संगठन अध्यक्ष हेमा आर्या,प्रधान जया बोरा , राधा कुल्याल, लता पलड़िया, क्षेत्र पंचायत सदस्य अनीता आर्या, कमल गोस्वामी , एरिया कोआडीनेटर एन.आर एल. एम .हर्षिता सनवाल , बी एम. एम , बबीता मेहर सहायक खण्ड विकास अधिकारी, एम एस अधिकारी , स्वास्थ्य विभाग से डा 0 नवीन तिवारी , प्रधान धर्मेंद्र रावत, विपिन जंतवाल , नवीन क्वीरा, राजेंद्र कोटलिया आदि उपस्थित रहे , वही ब्लॉक दिवस में विद्युत कूड़ा निस्तारण आदि समस्याओं का समाधान प्रमुख जी द्वारा किया गया l











