नगर पालिका नैनीताल की बोर्ड बैठक मैं विभिन्न समितियों का गठन


नैनीताल l नगर पालिका बोर्ड बैठक मैं विभिन्न समितियों का गठन किया गया l पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी की अध्यक्षता में हुई बैठक में कर निर्धारण समिति को छोड़ अन्य समितियां का चुनाव निर्विरोध हुआ। बैठक में सभासदों ने वार्ड में सफाई न होने पर रोष व्यक्त किया l कर निर्धारण समिति के अध्यक्ष पद पर मोहन सिंह नेगी व सागर आर्य के बीच पर्ची डालकर चुनाव हुए। जिसमें मोहन सिंह नेगी को 10 व सागर आर्य को 5 वोट मिले । अन्य समितियों में स्वास्थ्य समिति की अध्यक्ष गजाला कमाल,पुस्तकालय समिति का अध्यक्ष सुरेश चन्द्रा, निर्माण समिति का अध्यक्ष मनोज साह जगाती, शिक्षा समिति का अध्यक्ष सपना बिष्ट, फड़ समिति का अध्यक्ष राजू टाँक को बनाया गया है । वित्त समिति के अध्यक्ष पालिकाध्यक्ष स्वयं होते हैं । बैठक में अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल, पूजा, कार्यालय अधीक्षक शिवराज सिंह नेगी,सभासद भगवत रावत,सभासद प्रेमा अधिकारी ,सभासद निर्मला चन्द्रा,सभासद दया सुयाल, सभासद कैलाश रौतेला सहित अन्य सभासद मौजूद थे । बैठक से पूर्व नवनियुक्त अधिशासी अधिकारी राजीव उनियाल व प्रभारी अधिशासी अधिकारी पूजा टम्टा का पालिका अध्यक्ष व सभासदों ने स्वागत किया l

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने मुक्तेश्वर में ₹454.68 लाख की सरफेस पार्किंग एवं प्लाजा निर्माण कार्य का किया भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का किया शुभारम्भ
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad