मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर ज्योलिकोट क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं एवं जनजागरूकता अभियान जारी

नैनीताल, 01 अक्टूबर 2026। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत के निर्देश पर ज्योलिकोट क्षेत्र में जलजनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य जांच, निगरानी एवं जनजागरूकता गतिविधियां लगातार संचालित की जा रही हैं।

आज स्वास्थ्य टीमों द्वारा चोपड़ा में 41 एवं बेलवखान में 43 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान 95 लोगों को स्वास्थ्य संबंधी काउंसलिंग, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योलिकोट में 52 लोगों की जांच, 13 टेली-कंसल्टेंसी तथा 28 ब्लड टेस्ट किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  लेक सिटी वेलफेयर क्लब का हमारी संस्कृति हमारी पहचान एवं हमारे बुजुर्ग हमारी धरोहर कार्यक्रम रविवार को

इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य टीम द्वारा खुरपाताल पहुंचकर 40 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा आवश्यकतानुसार दवाएं वितरित की गईं। टीम द्वारा ग्रामीणों को जलजनित रोगों से बचाव एवं व्यक्तिगत स्वच्छता के संबंध में स्वास्थ्य शिक्षा भी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर कुष्ठ आश्रम में सेवा, सुशासन एवं समर्पण भाव से स्वास्थ्य सेवाएं

स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में नियमित निगरानी, स्वास्थ्य जांच, उपचार, दवा वितरण, काउंसलिंग एवं स्वास्थ्य शिक्षा का कार्य निरंतर जारी है।

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad