भाजपा के पदाधिकारी वह कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण किया

नैनीताल l शुक्रवार को अत्यधिक वर्षा में भी भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीमती जीवंती भट्ट के नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा के सभी सदस्यों वह भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा वृहद वृक्षारोपण अयार पाटा अरविंद आश्रम के समीप किया गया ।जिसमें विभिन्न प्रकार की प्रजातियों के पौधों का वृक्षारोपण किया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान नगर मंडल अध्यक्ष श्रीमती कविता गंगोला समेत महिला मोर्चा के सभी सदस्य व भाजपा मंडल के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वह सभी के द्वारा मिलजुल कर वृक्षारोपण किया गया l