बिरला विद्या मंदिर व सैनिक स्कूल घोड़ाखाल ने मैच जीते

नैनीताल l द नैनीताल बैंक द्वारा प्रायोजित 75वीं एचएन पांडे स्मृति इंडिपेंडेंस कप फुटबॉल टूर्नामेंट 2023 , सी आरएसटी ओल्ड बॉयज आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता के चौथे दिन लीग के तीन मैच खेले गए । पहला मैच बिरला विद्या मंदिर एवं सेंट जोंस के मध्य खेला गया l जिसे बिरला विद्या मंदिर ने 5=0 से जीता । दूसरा मैच पार्वती प्रेमा जगाती एवं सेंट स्टीफंस के मध्य खेला गया जो 0=0 से बराबर रहा । तीसरा मुकाबला सरस्वती शिशु मंदिर एवं सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के मध्य खेला गया । मध्यांतर तक सैनिक स्कूल घोड़ाखाल 1=0 से आगे रही तथा अंतिम स्कोर 3=1 सैनिक स्कूल घोड़ाखाल जीता ।प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में रेफरी अमित, अनिल ,अर्जुन, एवं प्रेम बिष्ट ने अहम भूमिका निभाई । कल प्रतियोगिता के तीन मैच खेले जायेंगे। कल पहला मैच सनवाल स्कूल एवम मदर्स हार्ट के बीच , दूसरा मुकाबला लिंग व्यू एवं राधा चिल्ड्रन तथा तीसरा मुकाबला सेंट जोसेफ एवं बी एस एस वी बी के मध्य खेला जाएगा।









