देवभूमि बिलियर्ड्स एवम स्नूकर एसोसिएशन द्वारा दसवीं उत्तराखंड राज्य रैंकिंग बिलियर्ड्स एवं स्नूकर स्टेट चैंपियनशिप 11 अगस्त से देहरादून में होगी
देवभूमि बिलियर्ड्स एवम स्नूकर एसोसिएशन द्वारा दशम उत्तराखंड राज्य रैंकिंग बिलियर्ड्स एवं स्नूकर स्टेट चैंपियनशिप 2023 का आयोजन मैक्सिमम ब्रेक एकेडमी, इंदिरा नगर, देहरादून, में 11 अगस्त 2023 से किया जाएगा। प्रवेश भेजने की अंतिम तिथि 8 अगस्त है। ये प्रतियोगिता 3 आयु वर्ग में खेली जाएगी, अंडर 18, अंडर 21 एवम सीनियर। एसोसिएशन के सचिव, श्री पंकज कुकरेजा ने बताया कि इस प्रतियोगिता के टॉप 3 खिलाड़ी आने वाली राष्ट्रीय स्नूकर प्रतियोगिता में उत्तराखंड का नृत्य करेंगे. इसमे समस्त उत्तराखंड से खिलाड़ियों के आने की संभावना है, देहरादून, विकास नगर, कालसी, चकराता, मसूरी, पौडी, ऋषिकेश, हरिद्वार, रूड़की, श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, कोटद्वार, काशीपुर, राम नगर, हल्द्वानी, रुद्रपुर, गदरपुर, सितारगंज, किच्छा, बागेश्वर, अल्मोडा इत्यादि से खिलाड़ी शिरकत करेंगे.









