भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने मंगलवार को विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला फुका

नैनीतालः भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा नैनीताल मण्डल की ओर से द्वाराहाट के विधायक मदन सिंह बिष्ट के खिलाफ जमकर नारेबाजी की साथ ही पंत पार्क मल्लीताल में पुतला दहन भी किया गया l
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता यहां एकत्रित हुए। उन्होंने कहा कि विधायक द्वारा इंजीनियरिंग कॉलेज में किए गए व्यवहार की निंदा की । कार्यकर्ताओं ने विरोध दर्ज करते हुए विधायक का पुतला दहन किया। भारतीय जनता पार्टी नैनीताल के मंडल महामंत्री मोहित लाल साह और मंडल अध्यक्ष आशु उपाध्याय ने कहा कि इस तरह की गुंडागर्दी को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा l भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता अरविंद परिहार ने कहा कि विधायक द्वारा महिलाओं का अपमान किया गया जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा l पुतला दहन करने से पहले कार्यकर्ताओं ने विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की l पुतला फूकने वालों में मंडल अध्यक्ष आनन्द बिष्ट, मोहित शाह, अरविंद पडियार,दयाकिशन पोखरिया, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज जोशी,भूपेन्द्र बिष्ट, विक्की राठौड़ सभासद कैलाश रौतेला, सागर आर्य भगवत रावत अरुण कुमार आदि शामिल थे।

Advertisement
Advertisement
Ad
Advertisement
Advertisement