भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय मे भारत स्काउट गाइड नगर नैनीताल द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया


नैनीताल l उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल एवं जिला न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के मार्गदर्शन के दृष्टिगत जिले में 15 दिवसीय “सड़क सुरक्षा सह अभियान” के तहत भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय मल्लीताल नैनीताल मे भारत स्काउट गाइड नगर नैनीताल द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | प्रतियोगिता में प्राविधिक स्वयंसेवक यशवंत कुमार द्वारा चित्रकला के नियमों व सड़क सुरक्षा सह जागरूकता अभियान के बारे में विस्तार पूर्ण जानकारियां देते हुए प्रतियोगिता प्रारंभ की गई I प्रतियोगिता में शहीद सैनिक विद्यालय, मोहन लाल शाह बालिका इंटर कॉलेज, कुंदन लाल साह ट्रस्ट नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर ,चेतराम शाह ठुल्घरिया इंटर कॉलेज , राष्ट्रीय शहीद स्मारक विद्यापीठ निशांत स्कूल के स्काउट गाइड के छात्रों द्वारा सड़क सुरक्षा विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया गया. विद्यालय के प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता द्वारा विद्यालय परिसर में शांतिपूर्ण रूप से प्रतियोगिता आयोजन करने में अहम भूमिका निभाई. कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर सचिव कुंदन सुयाल स्काउट गाइड, पुष्पा दर्मवाल जिला प्रशिक्षण आयुक्त, मनीष शाह, भास्कर महतोलिया, रोहित वर्मा, सीमा इत्यादि स्काउट मास्टर, गाइड कैप्टन मौजूद रहे।