रामलीला की तालीम से पहले रामसेवक सभा में गूंजा सुंदरकांड

नैनीताल। रामसेवक सभा नैनीताल में रविवार को रामलीला की तालीम शुरू होने से पहले सुंदरकांड का भव्य पाठ आयोजित किया गया। हनुमान चालीसा और सुंदरकांड के सस्वर पाठ से पूरा परिसर भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन कर माहौल को और दिव्य बनाया। पाठ के समापन पर प्रसाद वितरण किया गया। सभा अध्यक्ष मनोज साह ने बताया कि रामलीला की तालीम विधिवत शुरू की जाएगी। इस वर्ष मंचन को और भव्य व आकर्षक बनाने की विशेष तैयारी है। इसके लिए कलाकारों का चयन और मंच सज्जा का कार्य शीघ्र शुरू होगा। कार्यक्रम में अध्यक्ष मनोज साह के साथ जगदीश बवाड़ी, मनोज जोशी, प्रदीप जेठी, विमल साह, मिथिलेश पांडे, विमल चौधरी, हरीश राणा सहित कई पदाधिकारी व भक्त मौजूद रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  यूथ कांग्रेस के नैनीताल जिले के प्रभारी माधव कृष्णा एवं यूथ कांग्रेस नैनीताल के विधान सभा प्रभारी श्रुति कुमारी का प्रथम बार नैनीताल नगर आगमन पर स्वागत किया गया
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad