आंशिक चंद्रग्रहण का सुंदर नजारा देखने को मिला नैनीताल से

नैनीताल: नैनीताल से आंशिक चंद्रग्रहण का सुंदर नजारा देखने को मिला। यहां सांय 6.15 बजे से 6.47 बजे तक देखा जा सका। आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान एरीज में चंद्रग्रहण का सीधा प्रसारण दिखाया गया। साथ ही दूरबीन के जरिए ग्रहण का लुत्फ उठाया। अब चंद्रग्रहण की अगली खगोलीय घटना 27 अगस्त को होगी। ग्रहण के कारण नगर के मंदिरों के कपाट सुबह छः बजे बंद कर दिए गए थे।
शाम होते ही लोग चंद्रमा उदय होने की राह तक रहे थे और करीब 6.15 बजे चंद्रमा उदय हुआ तो ग्रहण की छाया चंद्रमा के एक छोर पर नजर आने लगी थी। इस घटना को लोगों ने घरों की छतों पर चढ़कर देखा तो एरीज में चंद्रग्रहण को लेकर खास इंतजाम किए गए थे। इस अद्भुत खगोलीय घटना के दीदार के लिए दूरबीन खोल दी गई थी और यू ट्यूब से सीधा प्रसारण दिखाया जा रहा था। डा यादव ने बताया कि यह पूर्ण चंद्रग्रहण ग्रहण की घटना थी, लेकिन भारत के अधिकांश हिस्सों में आंशिक चंद्रग्रहण ही देखा गया। उन्होंने बताया कि पूर्ण चंद्र ग्रहण के समय सूर्य का कुछ प्रकाश पृथ्वी के वायुमंडल से होते हुए चंद्रमा पर पड़ता है। हमारा वायुमंडल सूर्यप्रकाश के रंगों में से बैंगनी और नीले रंगों को ज्यादा बिखेरता है और लाल और नारंगी रंगों को कम बिखेरता है। अतः सूर्यप्रकाश का लाल रंग लगभग सीधे चंद्रमा पर पड़ता है, जिससे चंद्रमा गहरे लाल रंग का प्रतीत होता है। आज के चंद्र ग्रहण में भी ऐसा रंग नजर आया। लाल रंग में दिखने के कारण इसे ब्लड मून कहते हैं। लाल रंग में रंगा चंद्रग्रहण उन्हीं हिस्सों में देखा गया, जहां पूर्ण चंद्रग्रहण रहा। अब अगला चंद्र ग्रहण 27 अगस्त को होगा, भारत में नहीं देखा जा सकेगा। देश में पूर्ण चंद्रग्रहण की खगोलीय घटना 2029 देखी जा सकेगी। इधर नगर में चंद्र ग्रहण के दौरान नयनादेवी मंदिर और हनुमानगढ़ी समेत अन्य सभी
मंदिरों के कपाट पूरे दिन बंद रहे, जो ग्रहण समाप्त होने के बाद सांय 6.47 के बाद विधिवत खोले गए।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  अनुसूचित जाति–जनजाति शिक्षक एसोसिएशन, ब्लॉक इकाई भीमताल द्वारा प्रांतीय आह्वान एवं प्राप्त दिशा-निर्देशों के क्रम में उपजिलाधिकारी महोदय के माध्यम से 19 सूत्रीय मांग पत्र मुख्यमंत्री, उत्तराखंड सरकार को प्रेषित किया गया।
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad