नैनीताल के फ्लैट्स में बकरीद की नमाज अदा की गई

नैनीताल । बकरीद पर गुरुवार को सभी मुस्लिम समुदाय के लोग फ्लैट्स में एकत्र हुए उसके बाद ठीक 9:00 से सामूहिक नमाज शुरू हुई जो 10:00 बजे तक चली सुबह 8:00 बजे से मुस्लिम समुदाय के लोग फ्लैट्स में एकत्र होना शुरू हो गए थे उसके बाद 9 से 9:30 बजे लाल तक नमाज अदा की गई मल्लीताल जामा मस्जिद के शहर इमाम मुफ्ती अजमल कासमी ने सभी लोगों को नमाज अदा कराई नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर बधाई दी उसके बाद घरों में तथा स्लॉटर हाउस में कुर्बानी हुई । बकरीद की नमाज को लेकर पिछले कई दिनों से यहां स्थिति साफ नहीं थी जहां जिला प्रशासन ने फ्लैट्स में नमाज की अनुमति नहीं दी उसके बाद अंजुमन इस्लामिया कमेटी के लोग हाई कोर्ट की शरण में गए हाई कोर्ट से उन्हें फ्लैट्स में नमाज अदा करने की अनुमति दे दी गई । कोर्ट ने जिला प्रशासन से यह भी कहा था की नमाज के दौरान पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा बल के इंतजाम किए जाएं । नमाज के दौरान फ्लैट्स मैदान के चारों और सुरक्षा के लिए पुलिस बल को तैनात किया गया था । फ्लैट्स मैदान में नमाज से पहले लाउडस्पीकर की आवाज काफी तेज थी जिसके बाद प्रशासन ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से लाउड स्पीकर की आवाज कम करने को कहा इसके बाद लाउडस्पीकर की आवाज कम कर दी गई उसके बाद नमाज हुई । इधर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने आरोप लगाया कि उन्हें फ्लैट मैदान तक तल्लीताल से नहीं आने दिया गया । कई लोग नमाज अदा करने से वंचित रह गए । इस दौरान जिला प्रशासन के अधिकारियों से मुस्लिम समुदाय के लोगों से कहा सुनी भी हुई मुझे समुदाय के लोगों ने आरोप लगाया कि उन्हें पुलिस ने नमाज अदा करने के लिए फ्लैट समाधान तक नहीं आने दिया । इस मौके पर अंजुमन इस्लामिया कमेटी के सदर शोएब अहमद महासचिव मोहम्मद राशिद जमाल एहसान सैयद समीर अली नाजिम तल्लीताल कमेटी के सदर कुरैशी मोहम्मद तय्यब अफजल हुसैन फौजी अजमल सिद्दीकी मोहम्मद दानिश फारूक सिद्दीकी सुहेल सिद्दीकी फिरोज हुसैन अफजल सिद्दीकी मोहम्मद ताहिर मोहम्मद शाह अकरम खान मोहम्मद जैकी कुरैशी सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग मौजूद थे । सुरक्षा के लिए फ्लैट्स मैदान में जिला प्रशासन के अधिकारियों के अलावा भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था









