नगर के प्रतिष्ठित होटल व्यवसाई अतुल शाह का निधन

नैनीताल। नगर के होटल व्यवसाय अतुल शाह का आज सुबह निधन हो गया । उनकी उम्र (66) वर्ष थी । उनके निधन की खबर सुनकर लोग उनके प्रशांत होटल स्थित आवास पर लोगों की भीड़ जुट गई। आज सुबह से उनके आवास पर लोगों का हुजूम उमरा हुआ था। वह अपने पीछे पत्नी समेत दो बच्चों को रोता बिलखता छोड़ गए हैं। वह काफी सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। अचानक अतुल शाह के निधन पर शहर में शोक की लहर है।
उनके निधन पर होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट, पूर्व अध्यक्ष दिनेश लाल शाह सहित कई नगर के होटल व्यवसाई उनके आवास पर मौजूद थे l









