कोषागार में कार्यरत वाहन चालक चंदन सिंह बोरा की सेवानिवृत्त होने पर कर्मचारियों ने उन्हें विदाई दी

नैनीताल l जिला कोषागार नैनीताल में कार्यरत वाहन चालक चंदन सिंह बोरा जो सन् 1989 से कार्यरत थे जिन्होंने ने आज़ तक लगातार 34 साल सेवा दी जो आज सेवानिवृत्त हो गए हैं बोरा जी विदाई समारोह में सभी वाहन चालकों ने उनके सेवाकाल में सकुशल सेवा की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और सेवानिवृत्त के बाद स्वस्थ और मस्त रहने की शुभकामनाएं दी। विदाई समारोह में हमारे जिला अध्यक्ष हीरा सिंह रावत जी एवं रमेश लाल जी गोपाल सिंह अधिकारी भगवत सिंह बोरा अध्यक्ष राजस्व विभाग एवं जिला कोषाध्यक्ष नैनीताल जनार्दन खोलिया पान सिंह संजय कुमार रमेश भाकुनी ‌ प्रेम प्रकाश जोशी पूरन राम पवन कुमार एवं स्टाप उपस्थित रहे l