ढोलकी बजा बजा द्युलो आशीष,, और जै नैना कल्याण करो, के बोल के साथ शुरू हुए 28 वे होली महोत्सव में बाल एवं युवा होलीयारों ने दी आकर्षक प्रस्तुतियां।

नैनीताल l सरोवर नगरी नैनीताल में युगमंच की पहल पर 28वे होली महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। होली महोत्सव का शुभारंभ नयना देवी मंदिर परिसर में खड़ी होली गायन के साथ प्रारंभ हुआ। खड़ी होली की प्रस्तुति हेतु चम्पावत से आए लडी धुरा शैक्षिक एवं साँस्कृतिक मंच बारकोट की टीम द्वारा नागेंद्र जोशी के नेतृत्व में प्रस्तुति दी। दूसरी आमंत्रित टीम के रूप मे दशोला बड़ीयार मंगल दल अल्मोड़ा की टीम ने रूप सिंह गैडा के नेतृत्व मे प्रस्तुति दीं। खड़ी होली में प्रभु वंदना सहित स्नेह मंगल भाव की होली “लगी लगी पिरत कैसे तोड़ी, मुख बोलो क्यूँ ना सुन्दर गोरी” “झनकारों झनकारो झनकारो गोरी प्यारो लगो तेरो झनकारो” आदि ने सभी को मंत्र मुग्ध किया। इस बार चंपावत की टीम में 35 में से 22 युवा पहली बार मतदान करेंगे। कार्यक्रम में बाल वर्ग में भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय नैनीताल, मोहन लाल साह बालिका विद्या मंदिर, एवं वृंदावन स्कूल के बच्चों ने प्रस्तुतियां दीं। महिला दलों में माँ जगदंबा ग्रुप, नैनी जागृति, शेर का डांडा, रिद्धि सिद्धि, महिला जागृति, वुमन वैलफेयर, नैनी महिला, हाट कालिका, माँ पाषाण देवी, कृष्णापूर महिला, नंदा महिला एवं सहेली महिला समूह द्वारा आकर्षक प्रस्तुतियां दी तथा स्वांग प्रस्तुत लार नशा उन्मूलन, बालिका शिक्षा आदि ला संदेह दिया। युगमंच द्वारा वरिष्ठ होल्यारों के सम्मान में इस बार अल्मोड़ा के रूप सिंह गैडा सहित नैनीताल की महिला होल्यारों हंसी रावत एवं दीपा जोशी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप मे संगीत नाटक अकादमी से राष्ट्रीय पुरूस्कार प्राप्त पत्रकार दीवान सिंह बजेली सहित नयना देवी मंदिर समिती के अध्यक्ष राजीव लोचन साह, डॉo विजय कृष्ण, पद्म श्री से सम्मानित अनूप साह, राम सेवक सभा के गिरीश जोशी, मनोज साह, विमल चौधरी, अशोक साह, व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजय साह, सचिव त्रिभुवन सिंह फ़रतीयाल, रंगकर्मी मिथिलेश पांडे, जितेन्द्र बिष्ट, हेमंत बिष्ट, विजय लक्ष्मी थापा, मंजू रोतेला, भास्कर बिष्ट आदि ने प्रतिभागी टीम को सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान युगमंच के संरक्षक डी के शर्मा एवं उप सचिव डॉo हिमांशु पांडे ने सभी को टीका लगाकर और होली की टोपी पहनाकर स्वागत किया। होली महोत्सव के मुख्य संयोजक के रूप मे युगमंच के उपाध्यक्ष नवीन बेगाना, कोषाध्यक्ष भास्कर बिष्ट सहित अदिति खुराना, संजय कुमार, रोहन, काव्यांश, प्रियांशु, योगिता,रिचा सहित अल्मोड़ा एवं चंपावत से आयी टीम के बसंत जोशी, नमन जोशी, लोकमान सिंह, दीपा जोशी, रितिका, कृतिका, निहारिका, जानकी, महेन्द्र सिंह बिष्ट, गणेश राम, हयात सिंह, अमर सिंह आदि द्वारा योगदान दिया गया। कार्यक्रम का संचालन रंगकर्मी शिक्षक मनोज कुमार एव हिमांशु पांडे द्वारा किया गया।

Advertisement
Advertisement
Ad
Advertisement
Advertisement