उपराष्ट्रपति के स्वागत में बारिश के दौरान ही गड्ढों में बिछा दिया डामर

नैनीताल। नैनीताल में उपराष्ट्रपति के आगमन की तैयारियों को लेकर एनएच विभाग ने गड्ढों को बारिश में ही भरना शुरू कर दिया। अधिकारियों की मौजूदगी में ही बारिश के दौरान मजदूर गड्ढों में डामर करते नजर आए।बता दें कि बुधवार को नैनीताल में उपराष्ट्रपति आगमन को लेकर नैनीताल में हर विभाग तैयारियों में जुटा हुआ है। मंगलवार को नैनीताल में एनएच विभाग भी सड़क के गड्ढों को भरता नजर आया। लोग हैरान तब हुए जब बारिश के दौरान भी विभागीय कर्मचारी गड्ढो में डामर भरते नजर आए। लोगों ने विभाग द्वारा बारिश के दौरान डामर करने पर आपत्ति जताई। साथ ही विभाग पर सरकारी पैसे की बर्बादी करने का आरोप लगाया। एनएच के सहायक अभियंता प्रमोद सुयाल ने बताया कि वीआईपी दौरे के चलते फिलहाल गड्ढों को भरने का काम किया जा रहा है। बरसात के बाद सड़क में डामरीकरण किया जाएगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  आगामी क्रिसमस एवं 31st के मद्देनजर नैनीताल पुलिस की तैयारी शुरू, सीओ नैनीताल ने नैनीताल शहर के सभी डाइवर्जन प्वाइंटों का किया निरीक्षण, वीकेंड डाइवर्जन प्लान लागू, रूसी 2 से शटल सेवा प्रारंभ, सभी सार्वजनिक स्थलों पर बीडीएस/डॉग स्क्वाड टीमों द्वारा सघन चेकिंग
Ad
Advertisement