डी एस बी परिसर में एलुमनी डॉ भुवन आर्य का सम्मान किया गया

नैनीताल । डी एस बी परिसर में आज एलुमनी का सम्मान किया गया । डॉ भुवन आर्य जो विश्वविद्यालय के ऐतिहासिक संग्रहालय से जुड़े रहे तथा इतिहास विभाग से एम तथा पी एच डी करने के बाद सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता है आज उन्हें शॉल ओड़ाकर तथा प्रतीक चिन्ह भेट कर सम्मानित तथा उनकी विश्वविद्यालय सेवा हेतु धन्यवाद किया गया । इस अवसर पर डॉ भुवन आर्य ने सभी का धन्यवाद किया गया । वनस्पति विज्ञान की पूर्व विभागाध्यक्ष तथा डीन प्रॉफ नीरजा पांडे ने डी एस बी से एम एस सी करने के बाद यही से पी एच डी की । आज प्रॉफ पांडे को शॉल उड़ाकर तथा प्रतीक चिन्ह भेट कर सम्मानित तथा उनके कार्यों के प्रति धन्यवाद किया गया । प्रॉफ पांडे ने युवाओं से कहा कि वो पढ़ाई में विशेष ध्यान दे । प्रॉफ रीना सिंह को डीन दृश्य कला बनने पर बधाई एवं शुभ कामनाएं दी गई उससे पूर्व उन्होंने विभागाध्यक्ष दृश्य कला का कार्यभार भी ग्रहण किया था । आज के कार्यक्रम में एलुमनी सेल के महासचिव प्रॉफ ललित तिवारी ,प्रॉफ आशीष तिवारी ,प्रॉफ किरण बरगली ,प्रॉफ नीलू लोध याल ,डॉ नंदन मेहरा ,डॉ श्रुति साह ,डॉ नीता आर्य ,डॉ गगन होती ,डॉ अनिल बिष्ट ,डॉ कपिल खुलबे , डॉ प्रभा ,डॉ हिमानी ,डॉ नवीन ,डॉ हेम जोशी , दे इरा , जगदीश पपने , डॉ मैत्री , रमेश ,गोपाल सिंह , मोहित खाती ,संतोष ,लता ,शीतल आदि उपस्थित रहे ।









