भारी बारिश के चलते शनिवार को भी जिले के सभी स्कूल बंद रहेंगे

नैनीताल। मौसम विभाग की अलर्ट के बाद जिलाधिकारी वंदना सिंह ने शनिवार 12 अगस्त को भी जिले के सभी सरकारी व पब्लिक स्कूलों को बंद करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है की शनिवार को भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग द्वारा दी गई है, इसलिए इस जिले के सभी स्कूल पूर्ण रूप से बंद रहेंगे।