आदि कैलाश व ॐ पर्वत दर्शन को आए मुंबई यात्रियों को महरागांव में ब्लॉक प्रमुख डॉo हरीश सिंह बिष्ट ने स्वागत करने के बाद हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

नैनीताल l आदि कैलाश व ॐ पर्वत दर्शन को आए मुंबई यात्रियों को महरागांव सफायर होटल में ब्लॉक प्रमुख डॉo हरीश सिंह बिष्ट ने उनको माला पहनाकर स्वागत किया l हरी झंडी दिखाकर रवाना किया सफल यात्रा की कामना की इससे पूर्व यात्रियों के साथ फलदार पौध लगाकर वृक्षारोपण रोपण किया। ब्लॉक प्रमुख का लगातार प्रयास हरित विकास खण्ड बनाने को रहता हैं इस नेक कार्य हरित विकास खण्ड बनाने की मुहिम की दर्शन आए यात्रियों ने सराहना की प्रमुख ने कैलाश मानसरोवर यात्रियों को नैनीताल जिले आदि छोटा कैलाश भी दर्शन कराने के साथ पूरे प्रदेश के पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी दी और आध्यात्मिक पर्यटन को विकसित करने पर जोर दिया व यात्रियो से नैनीताल जनपद के पर्यटन की दृष्टि से पर्यटन स्थल व आध्यात्मिक पर्यटन स्थलों के दर्शन करने को कहा। प्रमुख ने जिस उद्देश्य से दर्शन को जा रहे हैं। सबके उज्ज्वल भविष्य की कामना व मनोकामना पूरी होने की प्रमुख ने कामना की इस यात्री कैची धाम, चितई गोलज्यू, जागेश्वर धाम के दर्शन भी करेगे इस दौरान ग्राम प्रधान गणेश जोशी, दिनेश चंद, प्रदीप कुमार, प्रेम कुल्याल, बी एस नेगी, पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष कुंदन सिंह बिष्ट, दुर्गा दत्त पलड़िया, सूरज जीना, कमल कुल्याल, श्रद्धालु मौजूद रहे l

Advertisement