इग्नू में जुलाई 2025 के प्रवेश शुरू हुए

नैनीताल l इग्नू में जुलाई 2025 के प्रवेश प्रारंभ हो चुके है क्षेत्रीय निदेशक डॉ अनिल डिमरी नए बताया कि इग्नू केंद्रीय विश्वविद्यालय है तथा दुरुस्त शिक्षा के माध्यम से शिक्षा प्रदान करता है तथा दुनिया का सबसे बड़ा मुक्त विश्वविद्यालय है जिसका उद्देश्य समावेशी शिक्षा ज्ञान समाज का निर्माण करना है तथा 300 से अधिक पाठ्यक्रम में विद्यार्थी ज्ञान अर्जित कर सकते है तथा नाक में A++ है। इग्नू डीएसबी के समन्वयक प्रॉफ ललित तिवारी ने बताया कि इग्नू के जुलाई सत्र के प्रवेश प्रारंभ हो चुके है तथा अंतिम तिथि 15 जुलाई 2025 निर्धारित है जो विद्यार्थी प्रवेश लेना चाहते हैं वो www ignou.ac.in से ऑनलाइन प्रवेश ले सकते है ।इग्नू में सर्टिफिकेट कोर्स ,डिप्लोमा सहित डिग्री कोर्स उपलब्ध है तथा देश का सबसे बड़ा राष्ट्रीय विश्वविद्यालय तथा नैनीताल का कोड 2762 है जो क्षेत्रीय केंद्र देहरादून के अंतर्गत आता है ।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  क्रिसमस से नववर्ष तक पर्यटकों की सुविधा के लिए जगह- जगह मौजूद रहेगी पर्यटन पुलिस क्रिसमस से पहले पुलिस को दी जाएगी पुलिस को पर्यटन स्थलों व पार्किंग स्थलों की जानकारी
Ad
Advertisement