नैनीताल में “युवाओं के लिए समग्र स्वास्थ्य एवं कल्याण” विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया

नैनीताल । कुमाऊँ विश्वविद्यालय नैनीताल में युवाओं के लिए समग्र स्वास्थ्य एवं कल्याण विषय पर कार्यशाला का आयोजन
माननीय कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान PM–USHA (MERU) की पहल के अंतर्गत कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल में “युवाओं के लिए समग्र स्वास्थ्य एवं कल्याण” विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य उच्च शिक्षा संस्थानों में विद्यार्थियों के समग्र स्वास्थ्य एवं कल्याण को सुनिश्चित करना है। कार्यशाला में प्रो. नीता बोरा शर्मा, परिसर निदेशक, नोडल अधिकारी प्रो. सुचि बिष्ट, कार्यशाला संयोजक प्रो. लता पांडे, कार्यशाला सह-संयोजक प्रो. छवि आर्या रहीं। कार्यशाला का शुभारंभ आज दिनांक 28.05.2026 को प्रो. लता पांडे कार्यशाला संयोजक, डॉ. दीपक पांडे, प्रो. अनिल बिष्ट, प्रो. नीता बोरा शर्मा, प्रो. सुचि बिष्ट, डॉ.रीना सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रो. लता पांडे कार्यशाला संयोजक द्वारा स्वागत भाषण और कार्यशाला परिचय दिया गया। कार्यशाला में विषय विशेषज्ञ डॉ. दीपक पांडे रहे एवं छात्र-छात्राओं को समग्र स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य के विभिन्न पहलुओं पर इन के द्वारा जानकारी दी गई। कार्यशाला में डॉ. हरदेश भी मोजूद रहे। कार्यशाला का सफल संचालन और आयोजन सह-संयोजक प्रो. छवि आर्या, आयोजन सदस्यों प्रो. महेंद्र राणा और प्रो. अर्चना नेगी के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यशाला में गृह विज्ञान विभाग डी. एस. बी. परिसर के शिक्षणोत्तर कर्मचारी, शोधार्थी और छात्राएं भी उपस्थित रहे। इस राष्ट्रीय स्तर की कार्यशाला में लगभग 150 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।