उत्तराखंड ग्रामीण बैंक रिटायरीज वेलफेयर सोसाइटी द्वारा हल्द्वानी में साधारण आम सभा का आयोजन


हल्द्वानी l ग्रामीण बैंक की सेवानिवृत्ति सदस्यों की एक जनरल बॉडी मीटिंग रामपुर रोड स्थित एक होटल में आयोजित की गई. मीटिंग में प्रदेश भर से आए लगभग 80 सदस्यों द्वारा प्रतिभाग किया गया. रिटायर्ड समिति के सेक्रेटरी जनरल पी के शर्मा द्वारा उपस्थित सदस्यों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए उनकी विभिन्न समस्याओं के निदान हेतु भी मार्गदर्शन किया गया. उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा महासचिव पी के शर्मा के वेलफेयर सोसाइटी हेतु किए गए प्रयासों और प्रतिबद्धता की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए उनका आभार भी व्यक्त किया गया. यहां यह अवगत कराना भी प्रासंगिक होगा कि पी के शर्मा वर्तमान में राष्ट्रीय स्तर पर भी सेवानिवृत ग्रामीण बैंक सदस्य हेतु जनरल सेक्रेटरी के रूप में प्रतिनिधित्व करते हैं सभा को संबोधित करते हुए समिति के संरक्षक पूर्व सहायक महाप्रबंधक आशुतोष जोशी, डॉ0 पी सी पाठक, कुलवंत रावत, तनुज पंत ‘अनंत’, बी डी नैनवाल, के एन जोशी आदि ने संबोधित कर सलाह दी गई कि हमें समिति में एक जुटता बनाए रखने के लिए सघन प्रयास जारी रखने चाहिए तथा यह भी सलाह दी गयी कि समिति के कल्याण हेतु बनाए जाने वाले किसी भी नीति,नियम निर्देशों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया के अनुसार बहुमत के आधार पर व्यवहार में लाया जाए. मासिक अंशदान कटौती के संबंध में उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा एक मत से ₹250 की कटौती को जारी रखने हेतु अपनी लिखित सहमति प्रदान की गयी. मंच संचालन विपिन पंत द्वारा किया गया, बाहर से आए अतिथियों हेतु आवास एवं खानपान आदि की व्यवस्था का प्रबंध डॉ0 पीसी पाठक एवं अक्षय भट्ट द्वारा प्रशंसनीय ढंग से किया गया. पिथौरागढ़ अल्मोड़ा देहरादून सहित प्रदेश के अनेक स्थानों से सेवानिवृत सदस्यों की भागीदारी समिति के प्रति उनके त्याग और समिति की उपयोगिता के बारे में उनके विचारों को परिलक्षित करती है. इस अवसर पर कुलवंत रावत अनिल घिल्डियाल, एल एम गौड़, नीलम गुप्ता, मुन्नी आर्य, अशोक कुथलिया, सहित अनेक माननीय सदस्य उपस्थित रहे.

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad