दोपहिया वाहनों के खिलाफ तल्लीताल पुलिस का अभियान जारी, मंगलवार को वाहन चेकिंग के दौरान 4 दोपहिया वाहन सीज किए

नैनीताल l तल्लीताल पुलिस का वाहन चेकिंग अभियान जारी है l मंगलवार को तल्लीताल पुलिस ने नगर के विभिन्न स्थानों पर वाहन चेकिंग की इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर पुलिस ने 13 वाहनों का चालान किया जिसमें से 4 दोपहिया वाहनों को सीज किया l तल्लीताल के थानाध्यक्ष रोहिताश सिंह सागर के नेतृत्व में पुलिस ने नगर के विभिन्न स्थानों पर वाहनों की चेकिंग की इस दौरान पुलिस को कई नाबालिक वाहन चलाते हुए मिले और अनेक स्थानों पर दोपहिया वाहनों में वाहन चालकों ने हेलमेट नहीं पहना था इस दौरान पुलिस ने 9 वाहनों का पांच ₹500 चालान कर कुल 9500 रुपए संयोजन वसूला जबकि 4 दोपहिया वाहनों को सीज किया l चीता कांस्टेबल शिवराज सिंह राणा ने बताया थी स्कूल के वक्त उनके द्वारा दोपहिया वाहनों की चेकिंग की जा रही है इस दौरान कई नाबालिक वाहन चलाते हुए पाए गए कई छात्र पुलिस को देख कर अपने वाहन को दूसरी तरफ भगा कर ले जा रहे हैं उन्होंने छात्रों के अभिभावकों से अपील की है कि वह अपने नाबालिग बच्चे को वाहन कतई न दें अगर कोई नाबालिक दो पहिया वाहन चलाते हुए पाया गया तो उसका वाहन सीज कर दिया जाएगा और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा l चेकिंग टीम में एसआई भावना बिष्ट, अमित चालक नरेंद्र सिंह आदि शामिल थे l











