राज्य स्तरीय विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण महोत्सव में हल्दूचौड़ के 9 बाल वैज्ञानिकों ने किया दर्शक के रूप में प्रतिभाग

नैनीताल l डॉo एo पीo जेo अब्दुल कलाम राज्य स्तरीय विज्ञान महोत्सव का खालसा नेशनल बालिका इंटर कॉलेज हल्द्वानी, नैनीताल में शुभारंभ हुआ। जिसमें समस्त जिलों के चयनित बाल वैज्ञानिकों सहित स्थानीय विद्यालयों के बच्चों ने दर्शक के रूप में भी प्रतिभाग किया।
प्रदर्शनी के अवलोकन हेतु अटल उत्कृष्ट राजकीय इण्टर कॉलेज हल्दूचौड़ के सी बी एस ई कोऑर्डिनेटर डॉo हिमांशु पांडे के नेतृत्व में 9 बाल वैज्ञानिक स्काउट गाइड के दल में प्रियंका जोशी, करिश्मा बिष्ट, नीतू शर्मा, वैशाली जोशी, मीनाक्षी मिश्रा, हर्षित रावत, हिमाद्री पलड़िया, प्रियांशु कुँवर, भास्कर सुयाल द्वारा प्रतिभाग किया गया।
महोत्सव में मुख्य अतिथि एरीज नैनीताल के निदेशक डॉ दीपांकर बनर्जी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में एरीज के वैज्ञानिक मोहित जोशी, ग्राफिक एरा के निदेशक मनोज लोहनी तथा हल्द्वानी नगर की सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह सहित पूर्व शिक्षा अधिकारी नवीन चंद्र कबडवाल, दामोदर पंत, डॉ दया कृष्ण मथेला एवं गोविंद बल्लभ तिवारी, खंड शिक्षा अधिकारी हल्द्वानी हरेंद्र मिश्र तथा खंड शिक्षा अधिकारी रामगढ़ गीतिका जोशी भी कार्यक्रम में निरंतर उपस्थित रहे।
राज्य स्तरीय कार्यक्रम के आयोजक एससीईआरटी के अपर निदेशक डॉ आर डी शर्मा, संयुक्त निदेशक प्रदीप रावत तथा संयोजक मुख्य शिक्षा अधिकारी नैनीताल केएस रावत द्वारा कार्यक्रम का निरंतर अनुश्रवण किया जा रहा है।
मुख्य अतिथि डॉ दीपांकर बनर्जी एवं अतिथियों द्वारा बाल वैज्ञानिकों के प्रोजेक्ट का अवलोकन किया गया।
सायं कालीन सभा में विज्ञान ड्रामा कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक गोपाल स्वरूप भारद्वाज, जिला विज्ञान समन्वयक डॉ दिनेश जोशी, स्थलीय संयोजक कमला शैल आदि योगदान दे रहे हैं।











