79 उत्तराखंड वाहिनी एन सी सी नैनीताल में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस।

नैनीताल l ग्यारहवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को नैनी झील तट पर ७९ उत्तराखंड वाहिनी एन सी सी के द्वारा बड़े ही धूमधाम से एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के योग थीम के अंतर्गत मनाया गया। कार्यक्रम में डीएसबी कैंपस नैनीताल, भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय नैनीताल, बिड़ला विद्या मंदिर नैनीताल के लगभग 150 कैडेटों ने प्रतिभाग किया। ७९ उत्तराखंड वाहिनी एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल राजेश कौशिक के दिशा निर्देशन में ग्यारहवें योग दिवस पर सेना के जवानों सहित कैडेटों व स्थानीय लोगों ने योग किया। इस अवसर पर सूबेदार मेजर चंचल सिंह, सूबेदार महेश पांडे तृतीय अधिकारी दीपक शर्मा व सीटीओ महेश सिंह, आशीष मेहता व पी आई स्टाफ सम्मिलित हुए। योग कार्यक्रम का सफल संचालन वाहिनी प्रशिक्षण जेसीओ सूबेदार महेश पांडे द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कैडेटों से विभिन्न आसन सहित प्राणायाम, व सूर्य नमस्कार की योग प्रक्रिया को कराया तथा योग का जीवन में महत्व के ऊपर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भी प्रतिभाग किया। वाहिनी के निर्देशानुसार रामनगर, हल्द्वानी, भीमताल, कोटाबाग, ओखलकंडा ब्लॉक के उप इकाइयों के स्कूलों में भी एनसीसी कैडेटों व स्थानीय लोगों ने योग दिवस में प्रतिभाग किया ।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad