मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर में पूर्व प्रबंधक स्वर्गीय मदनलाल साह जी की पुण्य स्मृति में पैट्रनस डे मनाया गया

नैनीताल । मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर में पूर्व प्रबंधक स्वर्गीय मदन लाल साह की पुण्य स्मृति में पैट्रनस डे मनाया गया ।इस अवसर पर समारोह का शुभारंभ गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया । जिसके बाद प्रधानाचार्या श्रीमती अनुपमा साह जी ने स्वागत भाषण दिया उन्होंने शिक्षा के साथ सह शैक्षणिक गतिविधियों के महत्व पर भी जोर दिया।आज के समारोह में कक्षा नर्सरी से लेकर 6 तक के विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसमें स्वागत गीत गणेश वंदना नर्सरी एवं जल केजी द्वारा पफ ए टेर्न यू के जी द्वारा मैस आप कक्षा 1 के द्वारा रेनबो कक्षा 2 के द्वारा फैशन शो कक्षा 3 के द्वारा आशा भोंसले जी के गीतों पर रेट्रो डांस ,कक्षा 4 द्वारा कव्वाली एवं कक्षा 5 द्वारा पहाड़ी नृत्य प्रस्तुत किया गया । छात्राओं द्वारा अंग्रेजी नाटक सिंड्रेला और सामाजिक विषयों पर नृत्य नाटिका का प्रदर्शन किया गया। विद्यालय द्वारा छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छात्रवृत्तियां भी प्रदान की गई।
प्रबंधक श्री विनय साह जी द्वारा सभी गणमान्य अतिथियों और उपस्थित लोगों का धन्यवाद किया गया ।कार्यक्रम का संचालन सुश्री लता पाठक द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक विनय साह चैयरमैन कुरमाचल बैंक विद्यालय चैयरमैन पद्मश्री अनूप साह आलोक साह सुनील साह भरत लाल साह बीग श्रीमती मीता साह श्रीमती गीता साह श्रीमती मोनिता साह श्रीमती बीग श्रीमती दीपा साह जीआदि गणमान्य अतिथि उपस्थित थे