क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न पेट्रोल पंपों का निरीक्षण करते एरिया राशनिंग ऑफिसर सुरेन्द्र सिंह बिष्ट

नैनीताल । क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुरेन्द्र सिंह बिष्ट द्वारा पूर्ति निरीक्षक संजय बिष्ट के साथ क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण किया गया । इस मौके पर उनके साथ इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के सेल्स ऑफिसर भारत जोशी भी मौजूद थे । मौके पर एआरओ बिष्ट द्वारा आईओसी के सेल्स ऑफिसर से कहा कि सीजन के दौरान नैनीताल में पर्यटकों की आवाजाही अधिक होने की संभावना के मद्देनजर नैनीताल भीमताल भवाली इन स्थलों में स्थित पेट्रोल पंपों में नियमित पेट्रोल पंपों की मांग/इंडेंट के अनुसार ईधन की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए ताकि पर्यटकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो । उन्होंने कहा कि सीजन के दौरान कैची धाम में अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभवना को देखते हुए पेट्रोल पंप संचालकों द्वारा पूर्व में कंपनी को भेजे गए इंडेंट के अनुरूप ईधन की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए । उन्होंने पंप संचालकों को हिदायत दी कि पंप में साफ सफ़ाई का विशेष ध्यान दिया जाए और ईधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु संबंधित आयल कंपनियों को पूर्व में इंडेंट लगाकर भेजें और वाहनों को निःशुल्क हवा की सुविधा हेतु एक कार्मिक की अनिवार्य रूप से पंप में तैनाती की जाए ताकि किसी भी उपभोक्ता को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े । निरीक्षण के दौरान पंप में तैनात कर्मचारियों द्वारा वाहनों को ईधन उपलब्ध कराया जा रहा था । पंप में उपलब्ध शिकायत पुस्तिका का अवलोकन करने पर कोई शिकायत पुस्तिका में अंकित नहीं पाई गई । पंप से ईधन की आपूर्ति सामान्य पाई गई ।

यह भी पढ़ें 👉  एसडीएम ने नैनीताल के होमस्टे में किया निरीक्षण

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad