ज्योलीकोट स्थित नैनी फीलिंग स्टेशन पंप का निरीक्षण करते एरिया राशनिंग ऑफिसर सुरेन्द्र सिंह बिष्ट

नैनीताल । शुक्रवार को एरिया राशनिंग ऑफिसर सुरेन्द्र सिंह बिष्ट ने ज्योलीकोट स्थित नैनी फ़ीलिंग स्टेशन पंप का आकस्मिक निरीक्षण पंप के प्रबंधक डी सी पंत की उपस्थित में किया गया । निरीक्षण के दौरान पंप में प्रबंधक के अलावा 4 सेल्स मैन और साफ़ सफ़ाई हेतु 1 कर्मचारी पंप में तैनात थे । इस पंप में ईधन के संग्रहण हेतु तीन टैंक बने हुए हैं । पंप की संग्रहण क्षमता डीजल और पेट्रोल मिलाकर कुल 50 KL की है । निरीक्षण के दौरान पंप में तैनात कर्मचारियों द्वारा वाहनों को ईधन उपलब्ध कराया जा रहा था । पंप में उपलब्ध शिकायत पुस्तिका का अवलोकन करने पर कोई शिकायत दर्ज नहीं पाई गई । निरीक्षण के दौरान पंप में पेट्रोल 2370 लीटर, पेट्रोल स्पीड 7167 लीटर और डीजल 5765 लीटर उपलब्ध पाया गया । पंप में उपलब्ध अभिलेखों का अवलोकन करने पर आज की तिथि में निरीक्षण के समय तक पंप से पेट्रोल 2413 लीटर पेट्रोल स्पीड 117 लीटर और डीजल 1505 लीटर वितरित किया जाना पाया गया ।निरीक्षण के दौरान पंप के कर्मचारियों द्वारा वाहनों को ईधन डीजल ₹ 87.78, पेट्रोल ₹93.02 और पेट्रोल स्पीड ₹101.38 प्रति लीटर के अनुसार वितरित किया जाना पाया गया । पंप से ईधन की आपूर्ति सामान्य पाई गई । पंप में उपभोक्ताओं हेतु निःशुल्क पेयजल की व्यवस्था उपलब्ध पाई गई और वाहनों के टायर में हवा भरने हेतु एक कार्मिक की तैनाती की गई है । पंप में स्थित शौचालय का निरीक्षण करने पर कार्मिकों को साफ़ सफ़ाई के विशेष ध्यान देने की हिदायत दी गई । मौके पर एआरओ बिष्ट द्वारा प्रबंधक को हिदायत दी गई कि सीजन के दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में अधिक वाहनों की आवाजाही की संभावना को देखते हुए हर समय पंप में ईधन की पर्याप्त उपलब्धता बनी रहे, इसके लिये एडवांस में इंडेंट लगाकर कंपनी को भेजें ताकि सीजन के दौरान किसी भी पर्यटक/उपभोक्ता को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो ।