कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल द्वारा 3 से 9 दिसंबर 2024 फिट इंडिया वीक 2024 का आयोजन

नैनीताल l कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल के फिट इंडिया अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. रीतेश साह ने जानकारी दी है कि विश्वविद्यालय फिट इंडिया वीक 2024 का आयोजन युवा कार्य और खेल मंत्रालय के निर्देशानुसार और विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दीवान एस. रावत के मार्गदर्शन में कर रहा है। इस कार्यक्रम के सह समन्वयक डॉ. संतोष कुमार होंगे। 3 दिसंबर से 9 दिसंबर 2024 तक डीएसबी परिसर, नैनीताल में छात्रों के बीच फिटनेस और सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न रोचक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम सारणी:

तिथि गतिविधि
03.12.2024 फ़न गेम्स
04.12.2024 निबंध लेखन
05.12.2024 प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता
06.12.2024 पारंपरिक खेल
07.12.2024 लोकप्रिय खेल
08.12.2024 वाद-विवाद
09.12.2024 पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता

डीएसबी परिसर के सभी छात्र-छात्राओं से इन गतिविधियों में भाग लेने का आग्रह किया जाता है। ये कार्यक्रम प्रतिदिन सुबह 9:30 बजे से डीएसबी परिसर में प्रारंभ होंगे। भाग लेने वाले छात्रों को प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। यह पहल युवाओं को स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ खेल भावना और टीम वर्क की भावना को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad