डीएसबी परिसर में आयोजित शिविर में 23 लोगों ने किया रक्तदान

नैनीताल। डीएसबी परिसर में शनिवार को रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जिसमें परिसर के 23 छात्र छात्राओं, शिक्षकों व कर्मचारी स्वेच्छा से रक्तदान किया l
परिसर के जीबी पंत पुस्तकालय में डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर, और डायरेक्टरेट ऑफ विजिटिंग प्रोफेसर, एनएसएस, एनसीसी एवं आईक्यूएसी की ओर से संयुक्त रूप रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल रही, कार्यक्रम का संचालन प्रो. ललित तिवारी ने किया l जिसमें 23 छात्र-छात्राओं, कर्मचारियों शिक्षकों ने जिला अस्पताल बीडी पांडे के डॉ. प्रियांशु और उनकी टीम की मौजूदगी में स्वेच्छा से रक्तदान किया l इस दौरान प्रो. एचसी एस बिष्ट, प्रो. गीता तिवारी, डॉ. गगन दीप होती, डॉ. शिवांगी, प्रो लता पांडे, प्रो . संजय पंत, डॉ. अनीता बोहरा आदि मौजूद रहे l











