जिला बार चुनाव:- अंतिम दिन तक 19 नामांकन फार्म बिके, कार्यकारणी सदस्य के पांच पदों में से तीन पद महिलाओ के लिए आरक्षित

नैनीताल। जिला बार एसोसिएशन चुनाव में नामांकन प्रपत्रों की बिक्री के अंतिम दिन बुधवार को विभिन्न पदों के लिए कुल 19 नामांकन फार्म खरीदे गए मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजेश चंदोला ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार तक 8 नामांकन फार्म खरीदे गए थे जबकि मंगलवार को अलग-अलग पदों के लिए 11 और फार्म लिए गए इस प्रकार कुल मिलाकर 19 नामांकन प्रपत्रों की बिक्री दर्ज की गई पदवार स्थिति पर नजर डालें तो अध्यक्ष पद के लिए 5 उपाध्यक्ष पद के लिए 3 सचिव पद के लिए 4 संयुक्त सचिव पद के लिए 1 और कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए कुल 6 नामांकन फार्म खरीदे गए हैं चंदोला ने बताया की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाईन के मुताबिक कार्यकरणी सदस्य के तीन पद महिला अधिवक्ताओ के लिए आरक्षित रखे गए है उन्होंने बताया कि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 27 मार्च निर्धारित की गई है इसके बाद 28 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी इसी के बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची सामने आएगी और चुनावी तस्वीर पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  अब बंगाल भी बोलेगा वंदे मातरम, बंगाल हुआ भगवमय। 26 वर्षों से कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया अथक परिश्रम बना जीत का आधार।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad