महिलाओं का 15 दिवसीय हस्तशिल्प निर्माण प्रशिक्षण शुरू

नैनीताल l मंगलवार को ग्राम चाफी ,भीमताल मेॅ महिला एवं निर्बल वर्ग उत्थान समिति ज्योलीकोट दवारा नाबार्ड के सहयोग से एम.ई.डी.पी. कार्यक्रम के तहत 30 महिलाओं को 15 दिवसीय निगाल एवं बाॅस से हस्तशिल्प निमा॔ण प्रशिक्षण का शुभारम्भ किया गया ।प्रशिक्षण का शुभारम्भ श्री मुकेश बेलवाल जी, डी.डी.एम. नाबार्ड , श्री के.पी.आर्य जी एल.डी.एम.लीड बैँक , श्री गोपाल प्रसाद जी , निदेशक जन शिक्षण संस्थान भीमताल के दवारा किया गया । कायक्रम में श्री अजय कुमार शाखा प्रबन्धक एन.डी.सी.बी.भीमताल एवं श्रीमती मीनु गुप्ता जी दवारा बैंक की योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन पवन कुमार संस्था सचिव ने किया । कार्यक्रम में रानी कोटल्या , दीपा बोरा , कमला देवी एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे । पवन कुमार जी दवारा बताया गया कि उक्त प्रशिक्षण श्रीमती बचूली देवी जी के दवारा 15 दिन तक दिया जायेगा जिसमे उन्हे विभिन्न प्रकार के हस्तशिल्प उत्पाद बनाने सिखाये जायेंगे एवं उन्हे उधमशीलता का प्रशिक्षण भी दिया जायेगा ।