नैनीताल l जिला अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के निर्देश पर भीमताल क्षेत्र में सुरक्षित पैराग्लाइडिंग संचालन को और भी बेहतर बनाने के उद्देश्य से पैराग्लाइडिंग मॉनिटरिंग समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें कई महत्वपूर्ण बिंदु पर विचार विमर्श कर कई निर्णय लिए गए। शनिवार को साहसिक खेल कार्यालय भीमताल में पैराग्लाइडिंग मॉनिटरिंग समिति के अध्यक्ष उपजिलाधिकारी नैनीताल राहुल साह की अध्यक्षता में सुरक्षित पैराग्लाइडिंग संचालन में आ रही दिक्कतों के समाधान के लिए बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पैराग्लाइडिंग के दौरान आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए सामूहिक एंबुलेंस व्यवस्था तथा टेक ऑफ में आ रही समस्याओं तथा साफ-सफाई और उड़ान के डिजिटल रिकॉर्ड में रखरखाव तथा नए पैराग्लाइडिंग आवेदनों पर समिति द्वारा विचार विमर्श किया गया। जिसके पश्चात निर्णय लिया गया कि क्लस्टर वाइज पैराग्लाइडिंग संचालन में आ रही कठिनाइयों को दूर करने के लिए निष्पक्ष तकनीकी समिति का सर्वे कराया जाना आवश्यक है जिसके लिए यह प्रकरण पर्यटन मुख्यालय भेजा जाएगा। इसी तरह नई आवेदनों की साइट के सर्वेक्षण के लिए भी निष्पक्ष तकनीकी समिति को भेजे जाने का निर्णय लिया गया है। बैठक में साहसिक खेल अधिकारी बलवंत कपकोटी तथा सभी पैराग्लाइडिंग फर्म के संचालक और नए आवेदक मौजूद रहे।
Related Articles
सहज परम धाम में 21 और 22 सितंबर को मनाया जाएगा वार्षिक जन्मोत्सव विश्व कल्याण यज्ञ, हरि संकीर्तन, देव पूजन, अभिषेक और भक्ति भोज के होंगे आयोजन
September 20, 2026
शिल्पकार सभा नैनीताल की बैठक में सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय
September 20, 2026
नंदा देवी महोत्सव में कचरे के पुतले के साथ निकली क्लीन नैनीताल की जागरूकता रैल अनूठे अंदाज में स्वच्छता का संदेश, मेले में मिनी गेम्स के जरिए लोगों को उचित कूड़ा निस्तारण के लिए किया जागरूक
September 20, 2026
ज्योलिकोट प्रभावितों को राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में निःशुल्क उपचार आयुष्मान कार्ड हो या न हो, मरीजों से नहीं लिया जाएगा कोई शुल्क; आवश्यकता पर सुशीला तिवारी अस्पताल किया जाएगा रेफर
September 20, 2026
पार्किंग के लिए दो घंटे भटकते रहे तलवार दंपत्ति, नैनीताल में नहीं चला पाए अपना जनजागरण अभियान
September 20, 2026
मां नंदा देवी महोत्सव में शनिवार को देर शाम 6:30 बजे से श्री नयना देवी मंदिर में पंच आरती की गई
September 19, 2026





