कुमाऊनी लेखन पुरस्कार घोषित

नैनीताल ।राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक बैठक होटल शिखर में आज दिनांक 9 11 2026 को आयोजित की गई । बैठक में सम्मेलन की आयोजन को लेकर सम्मेलन में 30 वर्ष से कुमाऊनी के रचनाकार और भाषा प्रेमी भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन जहां कुमाऊनी भाषा की चुनौतियों को सामने लाएगा वही कुमाऊनी भाषा के रचनाकारों को भी एक मंच प्रदान करने का काम करेगा। बैठक में न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी हुई विभिन्न जिम्मेदारियां सौंप गई ।
इस दौरान कुमाऊनी भाषा में न्यास द्वारा संचालित सात वार्षिक लेखन पुरस्कार योजनाओं में से चार प्रतियोगिताओं के विजेताओं की घोषणा भी की गई। इस वर्ष कुसुम कुसुम पठानी स्मृति बाल कहानी लेखन पुरस्कार डॉ पवनेश ठकुराठी ,डॉ कुंदन रावत व दीपा पांडे को, तारा जोशी स्मृति लेखन पुरस्कार कृतिका बिष्ट,ममता बिष्ट व
सपना बिष्ट को, भारतेंदु निर्मल जोशी स्मृति कुमाऊनी समालोचना लेखन पुरस्कार डॉ गीता खोलिया, सुमन बुधलाकोटी और डॉ हेम चंद्र दुबे को, जमुनादेवी खनी स्मृति कुमाऊनी संस्मरण लेखन पुरस्कार शिवदत्त पांडे,जनार्दन चिलकोटी और विनोद पंत को प्रदान
शंकर लाल साह कुमाऊनी निबंध लेखन पुरस्कार शिवदत्त पांडे , मुन्नी पांडे और डॉ राजीव जोशी को, अरुण कुमार भट्ट स्मृति कुमाऊनी यात्रा वृतांत लेखन पुरस्कार आनंद सिंह बिष्ट, डॉ अर्चना जोशी और गिरीश चंद्र जोशी को और बचुली देवी स्मृति बाल कविता लेखन पुरस्कार राजेश्वरी पांडे, डॉ कुंदन रावत और मीनू जोशी को प्रदान किया जाएगा ।
बैठक में हयात सिंह रावत, बहादुर सिंह गैड़ा,माधवानंद खोलिया,डॉ गीता खोलिया,भूपाल नागरकोटी, हयात सिंह बिष्ट, आनंद सिंह सौतियाल, डॉ के सी जोशी,आनंद बिष्ट चंदन कुमाऊनी,विनय किरौला,अक्षय टम्टा, गोपाल रावत,बलवंत सिंह देवेंद्र सिंह फर्त्याल,गोपाल सिंह गैड़ा , शशि शेखर और नीरज पंत सहित तमाम लोग मौजूद रहे।












