मुख्यमंत्री प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना दी

नैनीताल । उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा, आज का यह गौरवपूर्ण दिवस उन महान स्वतंत्रता सेनानियों और अमर बलिदानियों को नमन करने का अवसर है, जिन्होंने मां भारती की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के के कुशल नेतृत्व और मार्गषदर्शन में आज देश आत्मविश्वास के साथ विकसित भारत के संकल्प की ओर तेजी से बढ़ रहा है। इसी संकल्प को साकार करते हुए हमारी सरकार विकसित, सशक्त और आत्मनिर्भर उत्तराखंड के निर्माण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। आइए, इस पावन अवसर पर हम सभी राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प लें।