पौधारोपण अभियान के 808वे दिन भी जारी रहा

नैनीताल । उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 808वे दिन भी जारी रहा।
पौधारोपण अभियान के 808वे दिन डीडीहाट के नारायण नगर स्थित नारायण स्वामी आश्रम परिसर में मंदिर के प्रमुख व्यवस्थापक दीप चंद्र पांडे के नेतृत्व में एक पौधा धरती मां के नाम के तहत पौधारोपण किया।
दिनेश गुरुरानी ने कहा कि उनका पौधारोपण अभियान जारी रहेगा।
Advertisement
ADVERTISEMENTS








