स्वच्छता अभियान के साथ मनाई गांधी-शास्त्री जयंती

बजून/नैनीताल। नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के नजदीकी न्याय पंचायत खुर्पाताल के बजून में गांधी जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती स्वच्छता अभियान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत गोलू मंदिर से हुई, जहां से स्वच्छता अभियान चलाते हुए बजून चौराहे तक सफाई की गई।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवकी बिष्ट की उपस्थिति में सामाजिक कार्यकर्ता जीवन नेगी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम आजादी के महानायक महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने दोनों महापुरुषों के विचारों और आदर्शों को याद करते हुए युवाओं से संयम, धैर्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के विकास के लिए मुख्यमंत्री धामी के पास स्पष्ट विजन और दूरदर्शी सोच- हेम आर्य-- राज्य आंदोलनकारियों के सपनों का विकसित उत्तराखंड बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी, 2027 में फिर बनेगी भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार

सामाजिक कार्यकर्ता जीवन नेगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान को जनभागीदारी से आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को साथ लेकर स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ानी होगी, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुंदर और विकसित भारत दिया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ कूटा ने कुमाऊं विश्वविधालय के पूर्व संकायाध्यक्ष तथा पूर्व विभागाध्यक्ष भूगर्भ प्रॉफ चारु पंत की माताजी श्रीमती मोहिनी पंत 93 वर्ष के निधन पर दुख व्यक्त किया है

जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवकी बिष्ट ने कहा कि उज्ज्वल भविष्य के लिए स्वच्छता के साथ-साथ सकारात्मक विचारों और जिम्मेदार नागरिक भावना को भी अपनाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही स्वच्छ और सभ्य समाज का निर्माण किया जा सकता है।

इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष विजय गोस्वामी, मंडल मंत्री विजय बिष्ट, विक्रम कनवाल, आनंद, रवि सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad