मीनाक्षी प्रकरण में स्वास्थ्य विभाग ने लिया संज्ञान, संबंधित दुकान का किया निरीक्षण

हल्द्वानी, । सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, नैनीताल डॉ. रश्मि पंत एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, हल्द्वानी डॉ. रजत भट्ट द्वारा प्रकरण का संज्ञान लेते हुए कालाढूंगी रोड, गुरुद्वारे के समीप स्थित नईम पहलवान (कथित झोलाछाप) की दुकान का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकान बंद पाई गई।

इसके उपरांत स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा बेस चिकित्सालय, हल्द्वानी पहुंचकर मृतका मीनाक्षी, उम्र 24 वर्ष के संबंध में चिकित्सालय से आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई। चिकित्सकीय जानकारी के अनुसार मीनाक्षी को अस्पताल लाए जाने पर चिकित्सकों द्वारा ब्रॉट डेड (मृत अवस्था में लाया गया) बताया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर ज्योलिकोट क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं एवं जनजागरूकता अभियान जारी

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत द्वारा प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को मामले की तथ्यात्मक जानकारी एकत्र करने एवं नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जनपद में अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों एवं बिना वैध चिकित्सकीय योग्यता के उपचार करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। ऐसे मामलों में नियमानुसार जांच करते हुए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें।

यह भी पढ़ें 👉  दिनेश आर्या होंगे राज्यसभा के प्रत्याशी, भाजपा ने बनाया उम्मीदवार

स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से अपील की है कि उपचार के लिए केवल पंजीकृत एवं वैध चिकित्सकीय योग्यता रखने वाले चिकित्सकों तथा अधिकृत स्वास्थ्य संस्थानों से ही चिकित्सा परामर्श एवं उपचार प्राप्त करें।
……………………………………………………………..
चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जनपद नैनीताल

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad