विलुप्त हो रही संस्कृति पर हुई कार्यशाला
नैनीताल : संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से नैनी महिला एवं बाल विकास समिति की ओर से आयोजित विलुप्त हो रही ऐतिहासिक, पौराणिक लोक कलाओं लोंक गीत, लोक नृत्य, झोड़ा चाँचरी, झंपेली रीतुरैण, हुडकिया बौल पर मासिक प्रशिक्षण कार्यशाला का शनिवार को समापन हो गया। समापन समारोह की मुख्य अतिथि डा सरस्वती खेतवाल थी। कार्यशाला में भावना, पिंकी आर्या नीलम तिवारी, अंजलि आर्या ज्योति आर्या, नेहा, नीलम, आशा, अनीता, आशा, पूजा, गौरव, पंकज सचिन, विनोद, हरीश, सुनील कुन्दन, वंश आदि द्वारा कार्यशाला में प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि डा गिरीश रंजन तिवारी, प्रवीण सती डा० प्रहलाद , किशन लाल, अजय कुमार, चन्द्रकान्त आर्या वंश व अनीता सिंह, मीनाषी बिष्ट उपस्थित थे।











