महिला ने लगाया नशेड़ी युवक पर पैसे चोरी का आरोप

नैनीताल::::: नैनीताल के तल्लीताल क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर रात एक महिला ने युवक पर छेड़ छाड़ व लूट का आरोप लगाने का मामला सामने आया है। वह पुलिस ने युवक के खिलाफ 81 पुलिस एक्ट में कार्रवाई की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तल्लीताल बस स्टेशन में बृहस्पतिवार देर रात हल्द्वानी निवासी एक महिला अपने दो बच्चों के साथ सोई हुई थी। महिला का कहना है कि तभी एक युवक नशे में उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा व युवक ने उसके दो हजार रुपये चुरा लिए। इस दौरान महिला के शोर मचाने पर वहाँ भीड़ लग गई। इसके उपरांत लोग युवक व महिला को तल्लीताल पुलिस चौकी में ले आए। जहां युवक पुलिस को रौब दिखाता रहा और महिला युवक पर छेड़छाड़ व चोरी का आरोप लगती रही। तकरीबन एक घण्टे बहस चलने के बाद पुलिस दोनों को थाने ले आई।
वही एसआई त्रिवेणी प्रसाद जोशी ने बताया कि पूरे प्रकरण में स्टानले कम्पाउंड निवासी युवक के खिलाफ 81 पुलिस एक्ट में कार्रवाई की गई है।

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad