उपाध्यक्ष उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन एवं पूर्व उपाध्यक्ष राज्य योजना आयोग उत्तराखंड विनय रुहेला का भाजपाइयों ने स्वागत किया
नैनीताल l विनय रुहेला उपाध्यक्ष उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन एवं पूर्व उपाध्यक्ष राज्य योजना आयोग उत्तराखंड सरकार ( कैबिनेट स्तर) के नैनीताल पहुंचने पर नैनीताल क्लब में नैनीताल की विधायक श्रीमती सरिता आर्या द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया तथा मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया गया।
कार्यकर्ताओं की बैठक में श्रीमती सरिता आर्या जी द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न आपदा ग्रस्त क्षेत्र की समस्याओं के संबंध में अवगत कराया गया जिसमें की नैनीताल क्षेत्र के भूस्खलन वाली जगह कृष्णपुर के गुफा महादेव, चीना पीक,हनुमान गढ़ रोड, बी. डी.पांडे अस्पताल,चार्लटन लॉज क्षेत्र, नारायण नगर में बस्ती के ऊपरी वाला क्षेत्र,ग्राम रूसी में ट्रीटमेंट प्लान तथा गरमपानी, भवाली, बेतालघाट छेत्र के बारे में माननीय मंत्री जी को बताया गया। इन सभी जगहों पर बरसात के दिनों में विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
माननीय मंत्री श्री विनय रुहेला जी सम्बन्धित आपदा प्रबंधन से सम्बन्धित विभाग को निर्देशित किया गया
उक्त बैठक में अरविन्द सिंह पड़ियार, गोपाल सिंह रावत,भूपेंद्र सिंह बिष्ट,विवेक साह,मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह रावत , प्रदेष महामंत्री महिला मोर्चाभावना मेहरा,नीतू जोशी,दिनेश सांगुरी,शिवांशु जोशी,कैलाश रौतेला,अतुल कुमार,रचित तिवारी,पान सिंह खनी,राजेंद्र सिंह बिष्ट संतोष कुमार,विकास जोशी, वैभव जोशी, राहुल नेगी, हरिश राणा,मनोज जगाती आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे l