सी०आर०एस०टी० इण्टर कालेज मैं हुए विभिन्न कार्यक्रम

नैनीताल । सी०आर०एस०टी० इण्टर कालेज के पूर्व प्रबन्धक स्व० चन्द्र लाल साह ठुलघरिया ‘बुज्यु’ के जन्मदिवस के अवसर पर विद्यालय में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुवे. जिसमें सी०आर०एस० इण्टर कालेज के छात्रों द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गीत एवं सी०आर०एस०टी० प्राईमरी विंग के छात्रों द्वारा राज्यगीत प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि माननीय सांसद नैनीताल संसदीय क्षेत्र श्री अजय भट्ट, विशिष्ठ अतिथि माननीय विधायक श्रीमती सरिता आर्या द्वारा श्री चन्द्र लाल साह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित स्मारिका एक बुज्यु हजार यादें’ तथा पदमश्री अनूप साह की पुस्तक ECHOES FROM THE HEIGHTS (Traill’s Pass After 53 Years)’ का विमोचन किया गया। पुस्तकों पर विस्तृत प्रकाश छायाकार प्रदीप पाण्डे तथा ग्रुप कैप्टन अच्युत कुमार द्वारा डाला गया। प्रधानाचार्य मनोज कुमार पाण्डेय द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। पदमश्री अनूप साह द्वारा स्लाइड शो के माध्यम से बुज्यु के जीवनवृत्त एवं समाज में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि माननीय सांसद श्री अजय भट्ट द्वारा बुज्यु को प्रेरणादायी व्यक्तित्व बताते हुवे उनके पद चिन्ह पर चलने की बात कही। उन्होंने कहा कि स्लाइड शो को देखकर उनकी भी बचपन की यादें ताजा हो गयी। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय के संगीत कक्ष के जिर्णोद्धार के लिए रु0- 5 लाख देने की घोषणा की तथा भविष्य में इसी तरह विद्यालय आने की बात कही। विद्यायक सरिता आर्या द्वारा बुज्यु को श्रृद्धांजली अर्पित करते हुवे उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में प्रांन्जल साह, रुपसी साह, राजेश साह ,सुधा साह, सिर्द्धाथ साह, अदिति साह, कुँवर अक्षोभ सिंह, इरशाद नजर खान, बी०सी० नैनवाल ,के०एल०शर्मा, अभिमन्यु गहलोत, आशीष नैथानी (से०नि०) न्यायमूर्ति , डॉ नारायण सिंह जन्तवाल, हेमन्त बिष्ट, डा० ललित तिवारी, गोपाल रावत, मनोज जोशी, शैलेन्द्र चौधरी (जिला अध्यक्ष मा०शि०स सुरेश साह, नीरज श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।
संचालन डॉ एस. एस बिष्ट व् अनुपम उपाध्याय ने किया।