पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ में आदि कैलाश यात्रा नवें दल के पहुंचने पर कुमाऊँ मंडल विकास निगम के प्रबंधक दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में निगम कर्मचारियों ने माला पहनाकर व जूस पिलाकर यात्रियों का स्वागत किया।

पिथौरागढ़ l पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ में आदि कैलाश यात्रा नवें दल के पहुंचने पर कुमाऊँ मंडल विकास निगम के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में निगम कर्मचारियों ने माला पहनाकर व जूस पिलाकर यात्रियों का स्वागत किया।
यात्रियों ने प्रातः शिव मंदिर में पूजा अर्चना की। दिनेश गुरु रानी के द्वारा यात्रियों को हिमालय बचाओ अभियान के तहत शपथ दिलाई गई।यात्रियों को गुंजी, काला पानी ,नाभीढांग व जौलिगकौग मैं पौधा रोपण हेतु पौधे दिए गए। यात्रियों ने दिनेश गुरु रानी द्वारा चलाई गई हिमालय बचाओ मुहिम की सराहना करते हुए कहा कि हिमालय में पड़े हुए कूड़े का निस्तारण करेंगे और घर वापसी पर अपने घर पर भी पौधा रोपण करेंगे ।यात्रा दल में 9 महिला व 10पुरुष शामिलहै। यात्रा दल के कोऑर्डिनेटर राजेंद्र सिंह है। दिनेश गुरु रानी ने बताया की यात्रा का आठवें दल आदि काल दर्शन के साथ-साथ जौलिंगकोंग में पौधा रोपण भी किया।

Advertisement
Advertisement
Ad
Advertisement
Advertisement