आश्रम परिसर में काट दिये तीन हरे पेड़

नैनीताल। नैनीताल के अयारपाटा क्षेत्र स्थित राधा स्वामी आश्रम परिसर में बाज व तिलौज के हरे पेड़ काट दिये। पूर्व सभासद को जानकारी मिली तो उसने घटना का विरोध कर वन विभाग को सूचित किया। सूचना के बाद वन विभाग की टीम ने मौका मुआयना कर काटे गए पेड़ो की लकड़ी को कब्जे में ले लिया है। विभाग की ओर से आश्रम संचालक पर कार्रवाई किये जाने की बात कही जा रही है।

Advertisement

जानकारी के अनुसार सोमवार रात अयारपाटा स्थित राधा स्वामी आश्रम परिसर में हरे पेड़ कटवा दिये। पेड़ों के काटने की आवाज पड़ोसियों तक पहुंची तो उन्होंने क्षेत्र के पूर्व सभासद मनोज साह जगाती को इसकी सूचना दे दी। सूचना के बाद आश्रम परिसर के बाहर पूर्व सभासद ने पेड़ काटने का विरोध किया तो क्षेत्र में हड़कंप मच गई। उन्होंने कहा कि नैनीताल में जंगल तेजी से कम हो रहा है। लेकिन निर्माण कार्य करने के लिए लोग हरे पेड़ों को काटने में नहीं कतरा रहे हैं। सूचना पर मंगलवार को वन विभाग की टीम ने भी मौका मुआयना किया तो टीम को एक बाज व दो तिलौज के पेड़ कटे हुए मिले। वन क्षेत्राधिकारी प्रमाेद तिवारी ने बताया कि आश्रम में हरे पेड़ काटे गए हैं। संचालन के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल काटी गई लकड़ी को कब्जे में लिया जा रहा है।

Advertisement
Ad
Advertisement
Advertisement