युवक ने किशोरी को छेड़ा, लोगों ने पीटा, पोक्सो में मुकदमा दर्ज।

नैनीताल। नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में युवक द्वारा नशे में किशोरी को छेड़ने का मामला सामने आया है। लोगों ने युवक को पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पोक्सो में मुकदमा दर्ज कर दिया है।
जानकारी के अनुसार नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में शुक्रवार को मल्लीताल लैंग्डेल कम्पाउंड क्षेत्र में एक युवक ने शराब के नशे में स्कूल से घर जाती हुई किशोरी को पीछे से पकड़ दिया। किशोरी ने हल्ला किया तो लोग एकत्र हो गए। इस दौरान लोगों ने युवक से किशोरी को छुड़ाया और युवक की धुनाई लगा दी। इस दौरान युवक चोटिल भी हुआ। जिसके बाद लोगों ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने युवक का मेडिकल कर गिरफ्तार कर लिया।
एसआई हरीश सिंह ने बताया कि युवक के प्रोस्पेक्ट लॉज मल्लीताल निवासी देवेंद्र के खिलाफ पोक्सो में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad