पौधारोपण अभियान 745वे दिन भी जारी रहा।

नैनीताल । उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 745वे दिन भी जारी रहा।
पौधारोपण अभियान के 745वे दिन।।। मेरा पौधा मेरा परिवार कार्यक्रम।।।के तहत ओगला चर्मा राष्ट्रीय राजमार्ग के बीच स्थित खोलिया भोजनालय परिसर में पौधारोपण किया गया।
दिनेश गुरुरानी ने कहा कि उनका पौधारोपण अभियान जारी रहेगा।









